सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- सहारनुपर। यूपी से हरियाणा की मंडी में धान बेचने जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों को दूसरे दिन भी हथिनीकुंड बैराज पर हरियाणा सरकार ने रुकवा दिया। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति से जुडे किसानों ने बैराज की पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी व हरियाणा के अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्रालियों को मंडी में भिजवाया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। किसानों ने एक मांग पत्र थाना प्रभारी को सौंपा। हरियाणा सरकार द्वारा एक दिन पहले यूपी के किसानों की धान से लदी दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को हथिनीकुंड बैराज पर रोक दिया था। इसके चलते यूपी की सीमा में ट्रैक्टर ट्रालियों की कतारें लगी गई थीं। 24 घंटे इंतजार के बाद भी स्वीकृति न मिलने पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाठ सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.