फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। ऑपरेशन कायाकल्प, विभिन्न इंडीकेटरों के अधूरे कामों पर नाराज डीएम ने अफसरों और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का चाबुक चला दिया। बीडीओं सीडीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया और कई का वेतन रोक दिया। प्रतिदिन दो आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण और रिपोर्ट से अवगत कराने के सख्त निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रविन्द्र सिंह ने जिला पोषण समिति की समीक्षा की। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विजयीपुर व हथगाम की प्रगति कम होने पर बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया। हथगाम में चिंहित आंगनबाड़ी में रेन वाटर, बाला पेंटिंग के अधूरे कार्य पर बीडीओ हथगाम का वेतन रोकने के वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में हाट कुक्ड मील योजना के तहत धनराशि न पहुंचाने पर विजयीपुर, बहुआ सीडीपीओ का वेतन रोका और सैम बच्च...