फतेहपुर, जनवरी 25 -- फतेहपुर। हथगाम के रायपुर मुवारी में क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। शराफत अली मेमोरियल टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में मुख्य रुप से पहुंची गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान ने फीता काटकर उदघाटन किया गया। खिलाड़ियों से भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजको ने बताया कि उदघाटन मैच के बाद लीग मैच की शुरुआत होगी। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे। फाइनल के विजेता को 40 व उपविजेता को 20 हजार की राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.