फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में सीडीपीओ हथगाम द्वारा विभाग से सम्बंधित रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर डीएम रविन्द्र सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई और इनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं बच्चों का वेक्सिनेशन व पोषण सुविधाएं समय से उपलब्ध कराया जाए। टीबी नोटिफिकेशन दर बढ़ाते हुए जांच व दवाएं उपलब्ध कराते रहे। उन्होंने कहा हथगाम ब्लॉक में शुद्ध पेयजल, क्रियाशील शौचालय का संतृप्तिकरण शत प्रतिशत कराया जाए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि हथगाम ब्लॉक में बीएसएनल द्वारा लगाए गए भारत नेट कितने ग्राम पंचायतों में क्रियाशील है, रिपोर्ट से अवगत कराएं। इसके अलावा अन्य विभागो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.