एक संवाददाता, अगस्त 4 -- बिहार में पुलिसवालों की कार्यशैली अक्सर चर्चा में रहती है। अब बिहार के एक थाने से दो आरोपी फरार हो गए। हैरानी की बात है कि दोनों ही आरोपी हाथ में लगी हथकड़ी को सरका कर फरार हो गए पुलिसवाले मुंह ताकते ही रह गए। यह गंभीर मामला अररिया जिले का है। यहां नरपतगंज के फुलकाहा थाना क्षेत्र से शनिवार की शाम शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपी शनिवार की रात में ही पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकले। पुलिस लगातार दोनों की खोजबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार फरार हुए आरोपी रामघाट पंचायत के वार्ड-पांच निवासी रोशन कुमार यादव और रूपेश कुमार यादव हैं। दोनों फरार आरोपियों को 720 बोतल नेपाली शराब के साथ फुलकाहा पुलिस ने मानिकपुर गांव से गिरफ्तार किया था। दोनों को फुलकाहा थाने में ही रखा गया था। रात में दोनों आरोपी हाथ में लगी हथकड़ी सरकाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.