पलामू, फरवरी 7 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। मारपीट के एक मामले में पिछले 15 दिनों से चतरा जेल में बंद आरोपी महताब आलम ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच नीलांबर-पीतांबरपुर के राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय में इंटरमीडियट की परीक्षा दे रहा है। चतरा जिले के लावालौंग निवासी महताब पलामू के डंडार (पांकी) मजदूर-किसान महाविद्यालय में इंटर साइंस का छात्र है। वह इंजीनियर बनने का सपना देख रहा है। गांव में दोस्तों के साथ हुए झगड़े के बाद उसे जेल जाना पड़ा। चतरा पुलिस उसे हथकड़ी लगाकर परीक्षा केंद्र लाई और परीक्षा के बाद पुनः जेल ले जाती है। परीक्षा देने आए महताब ने कहा कि विद्यार्थियों को लड़ाई-झगड़े से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि एक छोटी गलती भविष्य पर भारी पड़ जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...