हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 60 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 01, बलात्कार मामले में 01, एनडीपीएस एक्ट मामले में 01, हत्या मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 07, एससी-एसटी एक्ट मामले में 01, अपहरण मामले में 01, झपटमारी मामले में 01, वारंट मामले में 23 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 22 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं देसी शराब 1774.2 लीटर एवं 146.275 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 79 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से तीन बा...