आरा, फरवरी 24 -- आरा, संवाददाता। हत्या और हत्या के प्रयास मामले में अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज किशोर ने सोमवार को सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित बिट्टू कुमार राय को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक (सलेक्शन ग्रेड) माणिक कुमार सिंह ने बहस की थी। उन्होंने बताया कि नवादा थाना क्षेत्र के जगदेवनगर मोहल्ला निवासी उपेंद्र कुमार सिंह उर्फ मिथुन सिंह और सर्वेश कुमार सिंह पर जगदेव नगर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अंधाधुंध फायर कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। गोली लगने से उपेंद्र कुमार सिंह उर्फ मिथुन सिंह की मौत हो गई थी, जबकि सर्वेश कुमार सिंह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.