छपरा, फरवरी 21 -- दरियापुर। हत्या और लूट मामले में पुलिस ने महीनों से फरार अभियुक्त लालदेव राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात खजुहता स्थित उसके घर से की है। जानकारी के अनुसार, पूर्व के विवाद में विगत 12 नवंबर को राजेंद्र राय को तलवार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान घटना के तीसरे दिन मौत हो गई थी। हमलावरों ने घर में लूटपाट भी की थी। इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में कुल 11 अभियुक्त बनाए गए थे जिसमें पुलिस ने अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...