जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- पुलिस के साप्ताहिक विशेष अभियान में मिली कामयाबी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में पिछले एक सप्ताह के भीतर विभिन्न थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस दौरान हत्या, हत्या का प्रयास, पोक्सो, अन्य गंभीर मामले, शराब के मामले एवं अन्य मामलों में कुल 99 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही चोरी की वाहनें बरामद की गई है। सोमवार को एसपी विनीत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 से 30 नवंबर तक संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापामारियां की गई। जिले के नगर थाना, काको, मखदुमपुर, परसविगहा, हुलासगंज, घोसी, विशुनगंज और शकूराबाद थाने की पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है। एसपी ने जानकारी दी है कि इस दौरान हत्याकांड के एक...