फतेहपुर, फरवरी 12 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के लोधौरा गांव में 18 वर्ष पूर्व हुई पड़ोसी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए पिता-पुत्र समेत तीन वारंटियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत की गई है। लोधौरा गांव निवासी भूरा सिंह उर्फ शिवशरण सिंह की वर्ष 2008 में गांव के ही पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि दिनेश चंद्र शुक्ला, अखिलेश चंद्र शुक्ला, अनिल शुक्ला और सुनील शुक्ला ने भूरा सिंह को उनके ही घर में घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। मामले की सुनवाई के बाद जिला कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन क...