गौरीगंज, जनवरी 10 -- भादर। संवाददाता चार दिसम्बर को पीपरपुर थाना क्षेत्र के डिहवा मजरे दुर्गापुर निवासी राकेश वर्मा की कुदाल मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया हत्याभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल घटना रेलवे स्टेशन पीपरपुर के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। 4 दिसम्बर की सुबह खेत में आलू की मेड़ी चढ़ा रहे राकेश वर्मा से उसकी कुदाल छीनकर सगे भाई दिनेश वर्मा ने सिर पर वार कर हत्या कर दिया था। जिसके बाद शव को 300 मीटर दूर झाड़ी में फेंककर फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी दिनेश वर्मा की तलाश कर रही थी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आखिरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.