संभल, फरवरी 22 -- कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव अब्दुल हई उर्फ तरफरी निवासी जयनारायन ने बेटी विमलेश की शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोली पूर्वी निवासी मनोज के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विमलेश की हत्या कर दी थी। मृतिका के पिता जयनारायान ने पुलिस को तहरीर देकर मनोज पति, संतोष कुमार चचेरी सास, विमलेश देवी पत्नी शशि सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार को पति मनोज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...