फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- कमालगंज। हत्या के मुकदमे में वांछित दस हजार के ईनामी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उमराव नगला गांव में एक नामकरण कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग हुयी थी जिसमें गोली लगने से अंशू की मौत हो गयी थी। इस मामले में एक प्रधान के पौत्र और गांव के विकास यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। पुलिस दो दिन पहले प्रधान के पौत्र को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। इसमें नामजद विकास यादव की तलाश थी जिसने थाने में सरेंडर कर दिया था। थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि हत्या के मुकदमे के वांछित विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में इसने अपना जुर्म कबूल किया है। उन्होंने बताया कि इस पर दस हजार का ईनाम भी था। इसके कब्जे से एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कराने के बाद इ...