जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर वरीय संवाददाता गोलमुरी टिनप्लेट बनास रोड में शुक्रवार रात 12 बजे कार से बाइक की टक्कर के बाद मामूली विवाद में मनदीप सिंह (27) नामक युवक की हत्या में एक बुजुर्ग आरोपी अवतार सिंह के शामिल होने का आरोप है। पुलिस इसकी जांच करेगी। अवतार सिंह को भी केस में आरोपी बनाया गया है। मनदीप टिनप्लेट के ढाला रोड का ही निवासी था और टिनप्लेट कंपनी में प्रशिक्षु था। आरोपियों ने चाकू से वार कर मनदीप का गला काट दिया था। मनदीप सिंह अपने दोस्त रॉकी के साथ शुक्रवार रात टिनप्लेट कंपनी में आयोजित रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने गया था। दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। अचानक एक कार पर सवार तीन युवक, जो नशे में थे, उनके कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इससे वे दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे। इसपर उन्होंने कार पर सवार लोगों को रोका और गलत ढंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.