सहरसा, सितम्बर 19 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया बाजार में बीते 31 जुलाई को पारिवारिक कलह की वजह से रिटायर्ड फौजी की पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसमें मृतका के मायके वालों की तरफ से चिरैया थाना में दामाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाया गया था। गुरुवार को हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रविंद्र कुमार शर्मा ने चिरैया थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि चिरैया बाजार में बीते 31 जुलाई के शाम रिटायर्ड फौजी के पत्नी द्वारा आत्महत्या की गई थी। जिसमें मृतका के पिता द्वारा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें कांड के मुख्य आरोपी रविंद्र कुमार शर्मा ने स्वयं थाना आकर आत्मसमर्पण किया है। जिसे न्यायालय में उपस्थापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.