मोतिहारी, दिसम्बर 19 -- बंजरिया ,एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र के घोड़मरवा गांव में हुई किशोरी की संदिग्ध हत्या मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला गांव की शोभा देवी(55) है। पुलिस ने महिला आरोपी को उसके घर से बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया है। महिला से घटना को लेकर थाने में पूछताछ कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । बताते चलें कि बुधवार को रोशनी कुमारी(13) की मौत उसके घर में साड़ी के फंदा से लटक कर हो गई थी। मृतका घर में अकेले थी। मृतका के परिजन अपने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के पिता रामपुकार यादव ने बंजरिया थाने में आवेदन देकर सात व्यक्ति पर आरोप लगाया है। आवेदन में बताया कि उसका बगल के पड़ोसी के साथ कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि घटनास्थल...