अररिया, मार्च 6 -- भरगामा। निज संवाददाता जमीनी विवाद को लेकर रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या नौ एक जुलाई को तीर मारकर 45 वर्षीय फूलचंद यादव की हत्या मामले में भरगामा पुलिस ने एक आरोपी को मिरदौल नरपतगंज से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी रघुनाथपुर निवासी विपिन कुमार यादव, पिता अशोक यादव साकिन रघुनाथपुर उत्तर वार्ड 09 थाना भरगामा का रहनेवाला है। गिरफ्तारी दल में थानाध्यक्ष राकेश कुमार,अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई रूपा कुमारी, राजनारायण यादव, चंद्र प्रकाश प्रसाद, सिफैत यादव , रोशन कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.