आरा, दिसम्बर 1 -- आरा, हि.सं.। गजराजगंज ओपी पुलिस ने हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी गोविंद पासवान है। उसे रविवार की रात जगदीशपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार गत 21 सितंबर को वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था और 22 सितंबर की सुबह पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गयी थी। उसका शव गांव स्थित बागीचे से बरामद किया गया था। उसके दाहिने छाती और दाहिने ललाट पर चोट का निशान पाया गया था। घटना के बाद मृत युवक के भाई वीरू कुमार द्वारा गांव के ही निवासी के प्रदीप पासवान सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से गोविंद पासवान फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...