सीवान, फरवरी 19 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिठूना गांव निवासी अरविन्द सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी के आवेदन के आधार पर इस कांड में कुल 14 लोगों को आरोपित किया गया है। घटना का कारण पुराना जमीन विवाद बताया गया है। आवेदन में बताया गया है कि 16 फरवरी की शाम अरविन्द सिंह गांव के बिठून देवी स्थान पर पूजा करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर जब परिजन खोजबीन करने निकले तो मंदिर के पास इनका शव मिला। आरोप है कि साजिश के तहत जबरन खींचकर एक घर में ले जाया गया और सिर, गर्दन व पीठ पर चाकू से वार कर इनकी हत्या कर दी गई। बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मंदिर के पास फेंक दिया गया। एफआईआर में अवध किशोर गुप्ता उर्फ ए.के. साह, रीता गुप्ता, मुकुल सिंह उर्फ विराट सिंह, हर्षित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.