सीवान, अप्रैल 4 -- पचरुखी, एक संवाददाता। अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की मां जानकी देवी के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हत्यारों की पता लगाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी है। लेकिन, दर्जनों लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद भी पुलिस ना तो मौत का रहस्य सुलझा पाई है, और नाही हत्यारों का सुराग पुलिस को अबतक मिल पाई है। ऐसे में अब पुलिस को तकनीकी जांच का ही सहारा बचा है। हालांकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। 29 मार्च की सुबह पोखडेरा गांव के चंवर से पुलिस ने अधेड़ का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान नागेन्द्र राम के रूप में हुई थी। बतादें कि पोखडेरा गांव के ग्रामीणों ने चंवर में पड़े अधेड़ के शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने चंवर से शव को बरामद किया था। इधर मृतक के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.