सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- रीगा। थाना क्षेत्र के अन्हारी गांव में बिगत दिनों गोविंद कुमार सिंह की हत्या झगड़ा छुड़ाने के क्रम में कर दी गई। इसमें गांव के ज्ञानेश्वर सिंह एवं नूतन देवी को पुलिस संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। अब मृतक की पत्नी कोमल प्रियदर्शी ने थाना में आवेदन देकर चार को आरोपित किया है। आरोपितों में ज्ञानेश्वर सिंह, रोहित कुमार, नूतन देवी और ज्ञानेश्वर सिंह की पत्नी सोनम शामिल है। इसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। आवेदन में लिखा है कि उसके घर के सामने ज्ञानेश्वर सिंह अपने भाई रितेश कुमार सिंह को गाली गलौज एवं मारपीट कर रहा था। शांत कराने के लिए उसके पति गोविंद कुमार सिंह वहां पहुंचे। सभी आरोपित रितेश कुमार सिंह को छोड़कर गोविंद सिंह को मारने लगे। पेट पर इतना गहरा जख्म हुआ कि उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। परिजनों ने आनन-...