हाजीपुर, फरवरी 4 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में बीते सोमवार रात्रि में पुलिस ने छापेमारी कर जमीन विवाद में हुई हत्या मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहेचान रुस्तमपुर निवासी अनिल राय के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान भागने के क्रम में घायल अनिल राय को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की हत्त्या मामले का आरोपी अनिल राय घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घर पर छापेमारी की। जहां पुलिस के आने की भनक मिलते ही अनिल राय दीवाल फांद कर भागने के क्रम में कमर में चोट लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मालूम हो की 13 सितंबर को जमीन विवाद में अनिल राय एवं भिखन राय के बीच मारपीट ...