गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- थावे। थावे पुलिस ने कबिलासपुर नहर के पास हुए युवक की हत्या के मामले में नामजद महिला आरोपित नुरु देवी उर्फ निरु देवी को गुरुवार को थावे मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि वह जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा विशुनपुर गांव की रहने वाली है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष के साथ एसआई शशि सपना भी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...