देवघर, दिसम्बर 10 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में सितंबर माह में एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी सुभद्रा देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव की गोतनी शकुंतला देवी के घर में रहने वाला अज्ञात युवक 15 सितंबर को काम दिलाने के बहाने उनके पति श्यामदेव मिर्धा को अपने साथ ले गया था। दो दिनों तक पति के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित जानकारी थाना में दी। पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी कि उसी दौरान सूचना मिली कि एक शव रोहिणी रूप सागर तालाब के पास पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान श्यामदेव मिर्धा के रूप में की और...