रांची, फरवरी 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। वर्दवान कंपाउंड में बीते शनिवार की रात एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए लोग रविवार को लालपुर चौक पर शव के साथ पहुंच गए और जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित हंगामा करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने लालपुर चौक से एक भी वाहनों को गुजरने नहीं दिया। आक्रोशित आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, सदर थानेदार कुलदीप कुमार पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुनने के बाद प्रदर्शनकारियों को बताया कि अब तक दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.