साहिबगंज, फरवरी 3 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफजगंज के कटहलबाड़ी भठ्ठा में मंगलवार के दोपहर जमीन विवाद में कार्तिक मंडल 40 वर्ष की मौत की खबर मिलते ही मतम छा गया।इधर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने उधवा-राधानगर आरईओ सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन करतें हुए अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि घटना के बाद कथित आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच डेहरी जमीन को लेकर सीमांकन पर विवाद चल रहा था।जिससे कार्तिक मंडल को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले गए।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क जाम हटाने के लिए परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता...