बुलंदशहर, मई 21 -- नगर क्षेत्र में करीब 25 साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना कर सीओ कार्यालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया, किंतु सीओ कार्यालय से न्यायालय में यह आरोप पत्र प्रेषित ही नहीं किया गया। जिला जज न्यायालय से बार-बार पत्राचार किए जाने के बाद एसएसपी ने कमेटी बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराई, तो वर्ष 2000 में सीओ कार्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई। इनमें से दो उपनिरीक्षक सेवानिवृत हो चुके हैं। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में दोनों सेवानिवृत दरोगा और एक मौजूदा दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वर्ष 1999 में नगर क्षेत्र में हुए लाखे सिंह हत्याकांड में सीओ कार्यालय में उस वक्त तैनात पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर पुलिस द्वारा जांच कर आरोप पत्र सीओ कार्यालय में प्रेषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.