हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पानपुर लंगा गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के पानपुर लंगा गांव निवासी स्व.जगदीश पासवान के पुत्र दीनानाथ पासवान बताया गया है। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बीते 29 मई को राकेश पासवान की मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी। घटना को लेकर मृतका के पिता ने सात लोगों के नामजद केस दर्ज कराया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी दीनानाथ पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.