मथुरा, फरवरी 11 -- वृंदावन,गौशाला नगर में महिला की हत्या कर फर्जी तरीके से उसका मकान बेचने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गौरा नगर से गिरफ्तार किया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। 6 आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विदित रहे कि गुलाबहरी संस्कृत विद्यालय के पीछे गौशाला नगर में रहने वाली महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज की शिष्या चंद्रमुखी देवी उर्फ चित्रा दासी की हत्या कर उनके मकान को फर्जी तरीके से बचने के मामले में पुलिस ने पीली कोठी निवासी अभिषेक, राहुल, शिवदत्त शर्मा,सतेंद्र शर्मा, तथा संतोष पुरोहित, विजय सिंह, ओमकार सिसोदिया, मोहम्मद आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी अभिषेक क...