फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र स्थित आईएमटी में शुक्रवार को 25 वर्षीय सतीश हत्याकांड के तीसरे आरोपी प्रिंस को भी पुलिस ने रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रिंस फार्मेसी द्वितीय वर्ष की पढाई कर रहा है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दो आरोपी में से मुख्य आरोपी विकास व एक नाबालिग को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी विकास मरने वाले सतीश को पहले से ही जानता था। उसका सतीश के परिवार में आना-जाना था। कुछ समय पहले सतीश ने विकास की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश के चलते विकास ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सतीश की बेहरमी से हत्या कर दी। मुख्य आरोपी विकास व एक नाबालिग को पुलिस ने शनिवार को और तीसरे आराेपी प्रिंस को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम करीब ...