नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, का.सं.। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी में बेटे के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील उर्फ नरेंद्र को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगलवार को मृतक उमरदीन का बेटा कैफ ट्यूशन से लौटते वक्त सी-3 नंदनगरी बड़े स्कूल के पास विवाद में उलझ गया था। सूचना पर पहुंचे उमरदीन को आरोपी ने सीने में गोली मार दी थी। पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...