नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आठ साल पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2018 में न्यू सीमा पुरी इलाके में चोरी के दौरान घर मालिक की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और तभी से पुलिस की पकड़ से बाहर था। क्राइम ब्रांच के अनुसार 30 अक्तूबर 2018 की रात आरोपी अपने साथियों के साथ चोरी के इरादे से जबरन एक मकान में घुसा था। चोरी के दौरान घर का मालिक संजय जाग गया, जिसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने पकड़े जाने के डर से संजय का गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। हाल ही में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी हरियाणा के फरीदाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.