सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर। कोतवाली नगर के चुनहा में 23 जनवरी को मारपीट कर हैदर अब्बास की हत्या करने के मामले में आरोपी तौकीर हुसैन की अग्रिम जमानत पर सुनवाई के लिए सेशन कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। बचाव पक्ष के वकील सन्तोष पाण्डेय ने शुक्रवार को तर्क दिया कि हैदर अब्बास की मौत घर पर ही गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कार्डियो फेल होने से संभाव्य तथा कारण अस्पष्ट बताया गया है। उधर पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शेख नजर अहमद ने कहा कि मौत जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हुई थी। सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पुलिस ने अभी तक वादिनी अफरोज का बयान दर्ज नहीं किया है जिस पर कोर्ट ने सभी पहलुओं पर पुलिस से स्पष्ट रिपोर्ट तलब कर नौ फरवरी को सुनवाई नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.