चतरा, जुलाई 27 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। हत्या के एक मामले में राजपुर पुलिस ने शनिवार को उर्मिला देवी और उसके पति दिनेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये दोनों इसी थाना क्षेत्र के मधगड़ा गांव के रहने वाले हैं। दोनों को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पर वर्ष 2023 में गांव के ही एक महिला की हत्या का मामला दर्ज है। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे, गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दोनों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...