हरदोई, जनवरी 9 -- मल्लावां। दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्नाव के थाना सफीपुर गांव अंटवा निवासी शिव कुमार सिंह ने 11 अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि जनपद औरैया के थाना सहायल क्षेत्र के पुरवा हेमा निवासी जितेंद्र, सरिता समेत सात लोगों ने उनकी बेटी से दहेज की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया। प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने फांसी लगा ली थी। मामले में मल्लावां पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब सात बजे गंगा वे एक्सप्रेस-वे के पास से आरोपी जितेंद्र और सरिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि मामले में नामजद शेष ...