गंगापार, जनवरी 9 -- हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका एक शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर कई अन्य मुकदमे भी दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उसे अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया युवक नेवादा नरैना गांव निवासी सुनील तिवारी पुत्र भगवान दास है। पुलिस के अनुसार सुनील तिवारी वर्ष 2018 में अपने ही गांव के प्रधान प्रतिनिधि की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। शुक्रवार की भोर पुलिस को सूचना मिली कि सुलमई गांव के पास दो युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि उसका साथी सुनील तिवारी मौके...