गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- पतार। बरेसर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास सात दिसंबर को सर्वजीत सिंह के मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष बरेसर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान जयराम राजभर ने बताया कि उसकी पत्नी कंपोजिट विद्यालय में साफ- सफाई की काम करती है। एक दिन पूर्व सर्वजित ने पत्नी को छेड़ा था। मामले में उसने लाठी से प्रहार कर दिया था। मामले में आरोपी जयराम को दहेंन्दू अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...