हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। डहरिया में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पार्षद अमित बिष्ट ने वारदात को अंजाम देने के बाद रातों-रात सबूत मिटाने के भरसक प्रयास किए। आरोपी ने पहले तो घटना को दर्शाने वाला सीसीटीवी खराब किया और बाद में उसकी डीवीआर को कहीं छिपा दिया। हालांकि बाद में वह खुद बैकफुट पर आ गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी पार्षद ने घटना को अंजाम देने के बाद कुछ दूरी तक स्कूटी सवार नितिन और कमल का पीछा किया। गोली लगने के कारण करीब सौ मीटर आगे जाकर नितिन तो लड़खड़ा कर नाली में गिर गया, जबकि कमल दौड़कर आगे निकल गया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद आरोपी घर लौट आया। आते ही एक दो मिनट के अंतराल में आरोपी ने घटना में सबूतों मिटाने के प्रयास शुरू कर दिए। उसने एक फायरिंग अपने घर की खिड़की पर की ताकि ऐसा ...