मुख्य संवाददाता, फरवरी 7 -- यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 148 के निकट ग्राम सौरई के पास शुक्रवार को एक युवती का कंबल में लिपटा और काले टेप से पैक शव मिला। हत्या करके शव को फेंका गया था। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में कोई सुराग नहीं मिला। शव की पहचान के लिए पुलिस आस-पास के जिलों में लापता हुईं युवतियों की जानकारी कर रही है। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। शव को किसी गाड़ी से आकर फेंका गया। दोपहर करीब तीन बजे बकरी चराने वालों ने एक्सप्रेसवे के किनारे कंबल पड़ा देखा। पास गए तो अंदर कोई शव था। पुलिस को सूचना दी। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव नाले में पड़ा था। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस डॉग भी मौके पर आया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एसीपी ने बताया कि युवती की उम्र 25 साल के आस-पास रह...