मोतिहारी, जून 9 -- कल्याणपुर । शम्भू चक पंचायत के बहुआरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर बशष्ठि सिंह के हत्या मामले में आरोपी पुत्र अरुण सिंह के चकिया स्थित आवास पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपका कर 15 दिनों के अन्दर आत्मसमर्पण करने को कहा है। अपने पिता की हत्या का फरार आरोपी के आत्मसमर्पण नहीं करने पर घर की कुर्की जब्ती की जायेगी। आईओ चितरंजन कुमार ने चकिया पुलिस के सहयोग से हत्या के फरार आरोपी के घर पर इश्तहार चिपकाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.