गोपालगंज, फरवरी 18 -- गोपालगंज। जिले की पुलिस ने पिछले मंगलवार को 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 40 आरोपितों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि हत्या के प्रयास के मामले में चार, दुष्कर्म के मामले में एक, शराब तस्करी के मामले में दो, शराब के नशे में 13, विविध कांडों में दो, कांड के वारंटी एक, ट्रायल के वारंटी सात, 170 बीएनएसएस में छह तथा 128 बीएनएसएस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस कार्रवाई के दौरान 173 लीटर देसी शराब और छह लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई है। पुलिस टीम ने कुल 30 वारंटों का निष्पादन किया।विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों के यहां इश्तेहार चस्पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...