हापुड़, जनवरी 31 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी जितेंद्र सिंह पर पिछले दिनों जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया था। घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना में शामिल आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी अंकुश और सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.