देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बरियारपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरियारपुर थाने में भोलू यादव पुत्र नर्वदेश्वर उर्फ गुच्चुक यादव निवासी 317 अम्बेडकरनगर वार्ड नं0 01 भीखमपुर रोड थाना कोतवाली के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। पुलिस ने महुआनी चौराहे के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...