हापुड़, फरवरी 11 -- थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी दुष्यंत कुमार और गांधी सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस उनको तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात को पुलिस ने आरोपियों को उनके गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...