बलिया, दिसम्बर 17 -- बैरिया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों के पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। इलाके के टेंगरही गांव में मंगलवार की सुबह नाली का कचरा खेत में फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में 56 वर्षीय रामप्रकाश मौर्य, 50 वर्षीय शिवलखन मौर्य, 19 वर्षीय संदेश, 45 वर्षीय गुड़िया घायल हो गयी। रामप्रकाश को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र शर्मा, उसके भाई मुन्ना शर्मा, रमेश शर्मा और सुशील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया। उधर, पुलिस ने चांदपुर निवासी सचिन सिंह को देवराज ब्रह्म मोड़ के पास से पकड़ लिया। उसके पास से एक डंडा भी प...