गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में ट्रायल के दौरान गवाही देने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुलवरिया कोठी, अलहदादपुर निवासी स्वतंत्र प्रताप सिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में साक्ष्य की अवस्था में है और उनकी गवाही होनी है। आरोप है कि 27 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी उक्त मुकदमे के अभियुक्त सन्नी मिश्रा का भाई मनोज मिश्रा तीन अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिल से उनके घर के सामने पहुंचा और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है। घटना के बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना ...