बगहा, फरवरी 18 -- लौरिया। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के साथ हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ने दी।शर्मा ने बताया कि बीते 24 जनवरी को प्रभु चौक पर होटल व्यवसाई जागेश्वर पासवान को उसके दुकान में घुसकर अनमोल कुमार द्वारा चाकू से वारकर किया गया था। होटल व्यवसाई के पेट आदि में चाकू लगा था और अनमोल फरार हो गया था। इधर पुलिस उसे लगातार पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह घर से फरार था। गुप्त जानकारी मिली कि आरोपी घर आया हुआ है, जहां उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.