बगहा, दिसम्बर 23 -- इनरवा। मैनाटाड़ थाना में हत्या के प्रयास के आरोप में एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि बौध बारवा निवासी कृष्ण कुमार के आवेदन पर लंगड़ी वस्ठा निवासी गोपाल पणित सहित आधा दर्जन अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज की गई है। आरोप है कि बीते 21 दिसंबर की रात्रि को बौध बारवा निवासी कृष्ण कुमार व इनके सहकर्मी जोखू राम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। दोनों को कार में जबरन बैठाकर पेट्रोल गिरा जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...