सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर। हत्या के प्रयास मामले में चांदा थाना क्षेत्र के शुकुल उमरी निवासी मनोज गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, इंद्रदेव और शिवांशु उर्फ बॉबी की ओर से गुरुवार को सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल हुई। पीड़ित पक्ष के वकील रवि शुक्ल ने बताया कि जिला जज सुनील कुमार ने सुनवाई शुक्रवार को नियत की है। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने के सौराई निवासी आनन्द मिश्रा पर अमरूपुर बाजार में बीते पांच दिसम्बर को हथियार रीपिटर से हमला कर हत्या की कोशिश की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...